लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: मुंबई में एक दिन में सामने आए 510 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 9 हजार से ज्यादा, अब तक 361 की मौत

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 20:52 IST

मुंबई में सोमवार को 510 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए, जिसके बाद मुंबई में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 9123 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को मुंबई में कोरोना की वजह से 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।मुंबई में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 361 हो गई है।

कोरोना वायरस का संक्रमण मुंबई में लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को यहां कोविड-19 के 510 नए मामले सामने आए, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9123 हो गई है। वहीं सोमवार को मुंबई में कोरोना की वजह से 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 361 पहुंच गया।

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया, "मुंबई में सोमवार को 510 नए मामले सामने आए, जबकि 18 मौतें दर्ज की गई। जिसके बाद शहर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 9123 हो गई, जबकि अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है।" नगर निगम के अनुसार सोमवार को 104 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 1908 हो गई।

महाराष्ट्र में आ चुके हैं 13 हजार के करीब कोरोना के मामले

देशभर में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है और राज्य में अब तक 12974 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 548 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 2115 लोगों ने कोरोना वायरस की जंग को जीत लिया है और ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई और पुणे है।

देशभर में 43 हजार के करीब लोग हो चुके हैं संक्रमित

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 42836 के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1389 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक 11761 लोग ठीक भी हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 29685 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'