लाइव न्यूज़ :

बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 51 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 25, 2019 07:44 IST

बिहार में कहीं भारी और कहीं सामान्य बारिश भी हो रही है तो झारखंड के कई इलाकों में सूखे की स्थिति है. बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार की रात मारे गए सात लोगों में से एक महिला सहित चार लोगों की मौत गोह थाना क्षेत्र में हुई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जबरदस्त मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर खुशियां लौटाई।लेकिन कई लोगों के लिए मौत का कहर बनकर आई इस बारिश ने 16 लोगों की जान ले ली।

बाढ़ और सूखे से जूझ रहे बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि इन लोगों की मौत मंगलवार की रात से लेकर अब तक बिजली गिरने की घटनाओं में हुई है. बिहार के औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और भागलपुर जिलों में 39 लोगों की तथा झारखंड के जामताड़ा, रामगढ़ और पाकुड़ जिलों में 12 लोगों की जान चली गई.

बिहार में कहीं भारी और कहीं सामान्य बारिश भी हो रही है तो झारखंड के कई इलाकों में सूखे की स्थिति है. बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार की रात मारे गए सात लोगों में से एक महिला सहित चार लोगों की मौत गोह थाना क्षेत्र में हुई. जिले के रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हुई.

पूर्वी चंपारण में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटपडि़या गांव में 13 वर्षीय एक लड़की सहित दो लोगों की नींद में ही उस समय मौत हो गई जब उनके मकान की छत पर बिजली गिर पड़ी. गोविंदगंज और कोटवा थाना क्षेत्रों में आज सुबह बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

भागलपुर जिले के सनोखर और अमदंडा में भी मंगलवार की रात कुछ लोगों की मौत हो गई. गैरआधिकारिक सूत्रों के अनुसार बारिश से प्रभावित राज्य में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिहार में बुधवार को 28.9 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक है.

झारखंड में गई 10 लोगों की जान झारखंड में जामताड़ा जिले के कुसमाहपहाड़ी ब्लॉक में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई . ये सभी लोग पास के एक तालाब में नहाकर लौट रहे थे कि तभी बारिश शुरू हो गई. वे एक पुल के नीचे खड़े हो गए और आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. रामगढ़ जिले के चिकोर गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा और हिरनपुर में खेतों में काम कर रहीं दो महिलाओं और एक वृद्धा की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई.

टॅग्स :बिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव