लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 507 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 08:24 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 507 नए मामले आए जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 42 अधिक है। इन नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,20,229 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता और उत्तर 24 परगना में संक्रमण के 258 नए मामले आए। संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 19,562 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर 24 परगना में कोविड-19 से चार मरीजों की मृत्यु हुई जबकि कोलकाता में दो लोगों की जान गई। वहीं, दक्षिण 24 परगना, हुगली और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान 512 और लोग संक्रमण से उबरे हैं जिससे अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 15,93,091 हो गई है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 7576 उपचाराधीन रोगी हैं जो एक दिन पहले की तुलना में 14 कम हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 35,201 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक 2,05,71,892 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'