लाइव न्यूज़ :

50,000 मदरसा शिक्षकों को दो साल से नहीं मिला वेतन, केंद्र सरकार ने रोके पैसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2017 15:28 IST

दो वर्षों से वेतन न मिलने के कारण तमाम मदरसा शिक्षक नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

Open in App

देशभर के मदरसों में पढ़ा रहे करीब 50,000 शिक्षक धरने पर बैठने जा रहे हैं। मदरसा शिक्षकों का आरोप है कि बीते दो सालों उन्हें केद्र सरकार की योजना, मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की योजना (SPQEM) के तहत वेतन नहीं मिल रहा है। वेतनमान के भुगतान की मांग को लेकर आठ जनवरी को शिक्षक लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इन शिक्षकों की मदरसा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की योजना (SPQEM) के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

50,000 शिक्षकों ने दिए नौकरी छोड़ने के संकेत

मदरसों के पंजीकृत 16 राज्‍यों के 50,000 शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहे हैं। इनमें बीजेपी शासित उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश और झारखंड जैसे मुख्य राज्य शामिल हैं। सोलह राज्‍यों के मदरसा शिक्षकों को केंद्रीय योजना के तहत मिलने वाली राशि का दो वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है। ‘केंद्र सरकार ने वर्ष 2016-17 के लिए 296.31 करोड़ रुपया जारी नहीं किया है।

क्या है SPQEM योजना

मदरसों में बेहतर तालीम मुहैया कराने के मकसद से साल 2008-09 तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इसके तहत शिक्षकों के वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा केंद्र की ओर से दिया जाता है। इस योजना के तहत ग्रेजुएट टीचरों को 6000 और पीजी टीचरों को 12,000 रुपये का भुगतान केंद्र सरकार की ओर से किया जाता है। यह राशि उनके कुल वेतन का 75 और 80 प्रतिशत है। बाकी की राशि संबंधित राज्य सरकारों की ओर से दी जाती है।

टॅग्स :मदरसानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब