लाइव न्यूज़ :

Congress Chintan Shivir: पार्टी में एसी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत का कोटा, चिंतन शिविर में कांग्रेस ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2022 18:14 IST

कांग्रेस ने एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व को संगठन के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के चिंतन शिविर में शनिवार को पार्टी की ओर से की गई घोषणाशिविर में एमएसपी गारंटी कानून को बनाने का किया गया आवाह्न

जोधपुर:कांग्रेस के चिंतन शिविर के दूसरे दिन पार्टी संगठन में बदलाव की घोषणा की है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व को संगठन के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है, पार्टी ने शनिवार को इसकी घोषणा की है।

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह संगठन में सभी स्तरों पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की योजना बना रही है। पार्टी ने राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' के दूसरे दिन यह घोषणा की है।

इसके अलावा, कांग्रेस ने किसान मुद्दों को लेकर यह कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाला कानून बनाने का भी आह्वान किया और कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसान "कर्ज मुक्त" हों।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने यह भी कहा कि पार्टी सरकार द्वारा पहले निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध करेगी।

बता दें कि हुड्डा शिविर में कृषि और किसानों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने वाले समूह के संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष प्रमुख मुद्दों में किसानों को एमएसपी की गारंटी के लिए एक कानून, कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, सरकार के फसल बीमा के "खराब" कार्यान्वयन शामिल हैं। 

हुड्डा ने कहा कि औद्योगिक ऋणों के मामले में किसानों की ऋण संबंधी शिकायतों को सुलह और बातचीत के माध्यम से हल करने के तरीके सुझाने और हल करने के लिए एक राष्ट्रीय कृषि ऋण राहत आयोग की स्थापना की मांग करने का भी प्रस्ताव है।

कांग्रेस पार्टी का यह तीन दिवसीय चिंतन शिविर जोधर में 13 मई से शुरू हुआ है जो 15 मई तक चलने चलेगा। इस नव संकल्प शिविर में कांग्रेस कई प्रस्तावों को पास कर सकती है। बीते दिन 'एक पार्टी एक टिकट' का प्रस्ताव पास किया गया था। 

टॅग्स :कांग्रेसChintan Shivir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो