लाइव न्यूज़ :

5-स्टार होटल बना कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का घर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

By रजनीश | Updated: March 30, 2020 13:43 IST

देशभर के कई इलाकों से ऐसी खबरें आई जब माकान मालिक और कालोनी के लोग कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को घरों में नहीं घुसने दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने होटल ललित में 100 कमरे डॉक्टरों को रहने के लिए बुक किया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लखनऊ में हयात रेजेंसी, लेमन ट्री जैसे 4 लग्जरी होटलों में डॉक्टरों को रहने का इंतजाम किया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को फाइव स्टार होटलों में क्वारंटाइन किया जाएगा। ये फैसला दिल्ली औऱ उत्तर प्रदेश की सरकार ने लिया है। 

दिल्ली सरकार के लोक नायक हॉस्पिटल और जीबी पंत हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का घर होटल ललित होगा। इस होटल के 100 कमरों को डॉक्टरों के रहने के लिए बुक किया गया है। यहां डॉक्टरों के रहने का पूरा खर्च दिल्ली सरकार देगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लखनऊ में हयात रेजेंसी, लेमन ट्री जैसे 4 लग्जरी होटलों में डॉक्टरों को रहने का इंतजाम किया है। इन 4 में दो होटलों में राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ रहेंगे।

अन्य दो होटलों में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) के डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टॉफ रहेंगे।

सरकारों ने ये फैसला तब लिया जब कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को उनके माकान मालिक औऱ कालोनी के लोग घरों में नहीं जाने दे रहे थे। इस तरफ की खबरें देश के कई जगहों से सामने आई जहां किराए पर रह रहे डॉक्टरों को लोग घरों में नहीं घुसने दे रहे थे।

देश में अभी तक लगभग 1,100 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या है जिसमें 29 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे