लाइव न्यूज़ :

बाढ़ प्रभावित शिवपुरी जिले में 5 लोगों को बचाया गया, पेड़ पर फंसे 3 लोगों को बचाने के प्रयास जारी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 13:52 IST

Open in App

भोपाल, तीन अगस्त मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित एक गांव से मंगलवार सुबह पांच लोगों को बचाया गया जबकि बारिश के कारण एक पेड़ पर फंसे तीन अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों से लोगों को निकालने के लिए सोमवार को रक्षा विमानों को सेवा में लगाया गया था। मंगलवार को जिले में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण विमान से बचाव अभियान का काम बाधित रहा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बारिश प्रभावित शिवपुरी, श्योपुर, भिंड और दतिया जिलों के प्रशासन के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

राज्य प्रशासन के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘ शिवपुरी जिले के पिपौड़ा गांव में आज सुबह पांच लोगों को बचाया गया जबकि बाढ़ वाले इलाके में एक पेड़ पर फंसे तीन अन्य लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल कार्रवाई में लगे हुए है और मुख्यमंत्री उनसे जारी बचाव अभियान के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, स्थानीय विधायक और प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए जिले में डेरा डाले हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान की निगरानी तथा ग्वालियर व चंबल संभाग में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए भोपाल में मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई है।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के बड़े हिस्से विशेषकर शिवपुरी और उसके पड़ोसी जिले श्योपुर में भारी बारिश हुई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

शिवपुरी जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बाढ़ से प्रभावित तीन गांवों से लोगों को निकालने के लिए चार हेलीकॉप्टर शिवपुरी पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि श्योपुर जिले में भारी बारिश के बाद विजयपुर बस स्टैंड के पास स्थित बाढ़ ग्रस्त इलाके में एक इमारत में फंसे 60 लोगों को बचा लिया गया। ये लोग रविवार रात को एक शादी में शामिल होने विजयपुर गए थे लेकिन परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से वहीं फंस गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?