लाइव न्यूज़ :

बिहार के औरंगाबाद जिले में बारातियों से भरी कार नदी में गिरने से सवार 5 बारातियों की हुई दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2022 17:26 IST

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि छतरपुर के खाटीन निवासी भगवान साव के पुत्र प्रकाश कुमार की बरात नवीनगर के बाघी गांव में आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले सभी बारातियों की उम्र 17 से 19 बर्ष के बीचबारात से घर की ओर कार से लौट रहे थे बारातीरास्ते में कररबार नदी के पुल पर हुई कार दुर्घटना

पटना: बिहार में औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के कररबार नदी में आज सुबह बारातियों से भरी कार गिरने से उसपर सवार पांच बराती की मौत हो गई। जबकि दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बारात झारखंड राज्य के छतरपुर सोनूआटांड से भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में गई हुई थी।

इस हादसे में खाटीन गांव के गुंजन कुमार एवं मुकेश कुमार घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में झारखंड के पलामू जिला के खाटीन गांव निवासी रंजीत कुमार पिता सुनिल कुमार, खजुरी गांव के अभय कुमार पिता चंद्रदीप राम, सडमा गांव के अक्षय कुमार पिता उपेंद्र चंद्रवंशी एवं छतरपुर थाना मुख्यायल के ही लक्ष्मीनगर निवासी बबलू कुमार पिता संजय चंद्रवंशी एवं शुभम कुमार पिता स्व. प्रदीप गुप्ता शामिल हैं। 

सभी की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। सभी इंटर के छात्र थे। वहीं, घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि छतरपुर के खाटीन निवासी भगवान साव के पुत्र प्रकाश कुमार की बरात नवीनगर के बाघी गांव में आई थी। बरात में खाना खाने के बाद आज अहले सुबह सभी युवक एक ही कार पर सवार होकर अपने अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में कररबार नदी के पुल पर जैसे ही पहुंचे कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। कार मृतकों में से ही एक युवक चला रहा था। हालांकि कार कौन युवक चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बताया जाता है कि कार जैसे ही नदी में गिरी की किसी अन्य वाहन चालक के द्वारा यह घटना देखा तो शोर मचाने लगा। पास के ग्रामीण दौडे-डौडे पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकाला। कार से बाहर निकालने के बाद देखा गया कि पांच युवकों की मौत हो चुकी थी। 

एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टॅग्स :बिहारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम