लाइव न्यूज़ :

नगालैंड हिंसा को लेकर गरमाई सियासत, आज टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल मृत लोगों के परिजनों से करेगा मुलाकात

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2021 08:17 IST

टीएमसी आज अपना 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगालैंड में भेजेगी। यह प्रतिनिधिमंडल मृत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करेगा। टीएमसी के इस डेलीगेशन में सांसद प्रसून बनर्जी, सुषमा देव, अपूर्वा पोद्दर और सांतनू सेन के साथ पार्टी के प्रवक्त विश्वजीत देव शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी आज 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगालैंड भेजेगीप्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रसून बनर्जी, सुषमा देव, अपूर्वा पोद्दर और सांतनू सेन और पार्टी प्रवक्ता विश्वजीत देव शामिल 

नगालैंड के मोन जिले में सेना के एक ऑपरेशन में मारे गए आम नागरिक पर सियासत गरमाने लगी है। घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने भी इस गंभीर मुद्दे को उठाने का प्रयास किया है। टीएमसी आज अपना 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगालैंड में भेजेगी। यह प्रतिनिधिमंडल वहां मृत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करेगा। टीएमसी के इस डेलीगेशन में सांसद प्रसून बनर्जी, सुषमा देव, अपूर्वा पोद्दर और सांतनू सेन के साथ पार्टी के प्रवक्ता विश्वजीत देव शामिल हैं। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को इस घटना पर शोक जताते हुए मृत नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारतीय सेना द्वारा उग्रवाद विरोधी अभियान की गहन जांच की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था- भारत सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय आखिरकार कर क्या रहा है जब आम नागरिक, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं।

वहीं राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में मारे गए 13 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायल लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो आज मोन जिले का दौरा करेंगे। राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय एसआईटी गठित करने का भी फैसला किया।

सरकार के आला अधिकारियों का एक दल स्थिति पर नजर रखने के लिए ओटिंग गांव पहुंचा है। इस दल में पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। वहीं आपात राहत अभियान के लिए राज्य सरकार के दो हेलीकॉप्टरों को काम में लगाया गया है और चार घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से मोन जिले से दीमापुर ले जाया गया है। इस बीच, नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र के साथ शांति वार्ता कर रहे एनएससीएन (आईएम) ने सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में आम नागरिकों की मौत की निंदा की और कहा कि यह नगा लोगों के लिए ‘काला दिन’ है।

टॅग्स :टीएमसीनागालैंडराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील