लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: ISRO 5 सैटेलाइट से रखे हुए है हर पल नजर, 357 की हो चुकी है मौत, साढ़े तीन लाख बेघर

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 19, 2018 17:54 IST

राज्य में बारिश और बाढ़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भी नजर जमाए हुए है। इसके लिए पांच सैटलाइट्स मदद कर रही हैं।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 अगस्तः केरल में बाढ़ की वजह से हालात खराब हैं। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है, जिसे पटरी पर लाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सूबे की सरकार ने मदद के लिए गुहार लगाई है, जिसके बाद से लोग पीड़ितों मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की।

राज्य में बारिश और बाढ़ पर लगातार नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भी नजर जमाए हुए है। इसके लिए पांच सैटलाइट्स मदद कर रही हैं। ये सैटेलाइट्स राहत कार्यों में मदद कर रही हैं।

टीओआई के खबर के अनुसार, इसरो के अधिकारियों का कहना है कि सैटलाइट्स ओशनसैट-2, रिसोर्ससैट-2, कार्टोसैट-2 और 2ए और इनसैट 3डीआर ग्राउंड स्टेशन पर मौजूदा स्थिति की तस्वीरें भेजते रहते हैं। ये सैटेलाइट्स जमीन पर हमेशा नजर रखते हैं। जो भी तस्वीरें सैटेलाइट्स से प्राप्त होती हैं उससे बाढ़ की तीव्रता समझने और राहत-बचावकार्य की योजना बनाने में आसानी मिलती है। इसके अलावा सैटलाइट्स से प्राप्त डाटा से बाढ़ के बारे में अलर्ट जारी करने में भी मदद मिलती है। 

आपको बता दें, केरल में सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक इस आपदा में 357 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं। इस बीच राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ईंधन स्टेशनों में ईंधन नहीं होने के कारण संकट और गहरा हो गया। केरल के मुख्यमंत्री का कहना है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक बाढ़ से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने देशभर से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केरल को तत्काल मदद का ऐलान किया है।

राज्य में बारिश के प्रकोप के चलते करीब 3.53 लाख लोग बेघर हो गए हैं जो 3,026 राहत शिविरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 40,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 1,000 से ज्यादा घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और करीब 26,000 घर आंशिक तौर पर बर्बाद हुए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि 134 पुल और 16,000 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे कुल 21,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोच्चि में कल हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और बुरी तरह घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप