लाइव न्यूज़ :

मुंबई में गैस सिलेंडर विस्फोट में मृतकों के संख्या बढ़कर 5 हुई, नागपुर में डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हुई

By उस्मान | Updated: September 7, 2021 08:12 IST

धारावी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट का हादसानागपुर में डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुईकन्हान नदी से दो लोगों के शव निकाले जो अपने तीन दोस्तों के साथ डूब गए थे

मुंबई: महानगर के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में सोमवार को दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। 

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गत 29 अगस्त को धारावी के शाहू नगर इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर फटने और फिर एक झुग्गी में आग लगने से 17 लोग घायल हो गए थे। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल शौकत अली (58) और फिरोज अहमद (35) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आठ साल के बच्चे सहित गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों की पिछले सप्ताह इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आठ अन्य लोगों का उपचार जारी है जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।  

नदी से दो और शव मिले, डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

नागपुर: राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कन्हान नदी से दो लोगों के शव निकाले जो अपने तीन दोस्तों के साथ डूब गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद अब तक तीन शव नदी से निकाले जा चुके हैं जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह नदी में तैरने गए पांच लोग डूब गए थे। पीड़ित 12 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे, जो पड़ोसी जिले यवतमाल से यहां पहुंचे थे।  

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी