लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से पूर्व शिक्षामंत्री सहित 49 और की मौत, 7487 नए मामले

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:43 IST

Open in App

पटना, 19 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी सहित 49 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1790 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 7487 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2672 मामले शामिल हैं।

वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 331604 हो गयी, जिनमें से 280286 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 2619 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 83361 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 25329800 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में फिलहाल 49527 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में सोमवार को 104731 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और प्रदेश में अबतक 6027907 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर