लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला विवाद के बीच चौंकाने वाला खुलासा, श्रीलंका की 46 वर्षीय महिला का दावा- मंदिर में जाकर की पूजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2019 12:17 IST

सबरीमला मंदिर में रजस्वला उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश करने के बाद पिछले दो दिनों में दक्षिणपंथी समूहों के हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अभी तक 266 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

सबरीमला मंदिर में रजस्वला उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश करने के बाद पिछले दो दिनों में दक्षिणपंथी समूहों के हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अभी तक 266 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कड़ी में न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि श्रीलंका की एक 46 वर्षीय महिला ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया और अंदर जाकर प्रार्थना की। 

महिला ने केरल पुलिस को कथित तौर पर पुलिस को सूचित किया कि उसका मासिक धर्म पूरा हो चुका था और उसका चिकित्सा प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया

334 लोगों का समूह हिरासत में 

केरल में विरोध के बाद पुलिस ने बताया कि 334 लोगों के एक समूह को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों की हड़ताल के कारण राज्य में हुई व्यापक हिंसा के बाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ब्रोकन विंडो’ चलाया।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विशेष शाखा हिंसा में शामिल लोगों की सूची तैयार करेगी और उसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस प्रमुखों को सौंपेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि हिंसा के दोषियों की एक फोटो एलबम भी तैयार की जाएगी। हिंसा में शामिल आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल भी गठित किए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त किए जाएंगे और उन्हें डिजिटल जांच के लिए भेजा जाएगा। उनके घरों पर हथियारों का पता लगाने के लिए छापे भी मारे जाएंगे।

इन दो महिलाओं ने रचा इतिहास 

विज्ञप्ति के अनुसार सोशल मीडिया पर कथित घृणा अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे। 

राज्य में उस दिन से उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं जब दो महिलाएं बिंदू और कनकदुर्गा ने बुधवार को तड़के सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। विभिन्न हिंदुत्व समर्थक समूहों के एक संगठन सबरीमला कर्म समिति और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बुलाई हड़ताल बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन में बदल गई।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरश्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम