लाइव न्यूज़ :

'जम्मू कश्मीर में सक्रिय हैं करीब 450 आतंकवादी, पीओके में चल रहे हैं 16 आतंकी शिविर' 

By भाषा | Updated: February 7, 2019 19:37 IST

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीर पंजाल (पर्वत श्रृंखला) के उत्तरी इलाके में ज्यादा संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं। कश्मीर घाटी में करीब 350 से 400 आतंकवादी सक्रिय हैं। पीर पंजाल के दक्षिण (जम्मू क्षेत्र) में 50 आतंकवादी हैं।’’ 

Open in App

सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में 450 आतंकवादी सक्रिय हैं। पाकिस्तान के समर्थन से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकी ढांचा अब भी मौजूद है और पड़ोसी देश तथा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 16 आतंकवादी शिविर चल रहे हैं।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीर पंजाल (पर्वत श्रृंखला) के उत्तरी इलाके में ज्यादा संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं। कश्मीर घाटी में करीब 350 से 400 आतंकवादी सक्रिय हैं। पीर पंजाल के दक्षिण (जम्मू क्षेत्र) में 50 आतंकवादी हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि पीर पंजाल के दक्षिण में मौजूद ज्यादातर आतंकवादी अधिक सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरफ सुरक्षा स्थिति स्थिर है। हालांकि, ज्यादातर अभियान पीर पंजाल के उत्तर (कश्मीर) में चलाए जाते हैं क्योंकि ज्यादातर आतंकवादी वहीं मौजूद हैं।’’ 

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि पीओके और पाकिस्तान में आतंकी आधारभूत ढांचा अब भी मौजूद है। उन्होंने कहा‘, ‘‘यह दुख की बात है कि पीओके में आतंकी ढांचा अब भी मौजूद है। पाकिस्तानी सेना सीमापार आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद के प्रयास में एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन और सुनियोजित तरीके से कुछ क्रियाकलाप करती है।’’ 

अधिकारी ने कहा कि पीओके और पाकिस्तान में 16 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं। उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा, ‘‘उन्हें (आतंकवादियों) प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर एलओसी लाया जाता है। इसके बाद वे जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करते हैं। हम इन गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में 191 युवक आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए हैं लेकिन बीते कुछ महीनों में इन संगठनों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में तुलनात्मक रूप से कमी आई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल