लाइव न्यूज़ :

लातूर के छात्रावास के 44 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:37 IST

Open in App

लातूर, 11 मार्च महाराष्ट्र में लातूर शहर के पास एमआईडीसी इलाके में एक छात्रावास में रह रहे कुल 44 छात्र बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने इसी छात्रावास के 47 अन्य छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने बताया कि यह छात्रावास शहर के बाहरी इलाके में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास स्थित है। इस छात्रावास में कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्र रहते हैं।

अधिकारी ने बताया, “ संक्रमित पाए जाने के बाद इन छात्रों को स्थानीय पृथक केंद्र में भेज दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।”

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को लातूर जिले में कुल 146 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इनमें से 91 लातूर महानगरपालिका क्षेत्र के निवासी हैं।

वहीं बृहस्पतिवार को 41 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जबकि संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में वायरस अबतक 715 लोगों की जान ले चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग