लाइव न्यूज़ :

बिहार में लू लगने से 44 लोगों की मौत, 22 जून तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

By भाषा | Updated: June 16, 2019 14:07 IST

मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य की राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया । भीषण गर्मी के मद्देनजर पटना शहर में 19 जून तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश शनिवार को जारी किया गया।

बिहार में लू लगने से इस गर्मी के मौसम में अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार में लू लगने से कल तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। औरंगाबाद जिले में 22, गया में 20 और नवादा में दो लोगों की मौत लू लगने से हुई है। मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य की राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया । पटना शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य न्यूनतम तापमान से 4.2 डिग्री अधिक था। भीषण गर्मी के मद्देनजर पटना शहर में 19 जून तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश शनिवार को जारी किया गया।

बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस, 41.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने पटना, गया और भागलपुर जिलों में रविवार को भी भीषण गर्मी रहने और पूर्णिया जिले में बारिश अथवा गरज या धूल के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 22-23 जून तक आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :बिहारमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल