लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 420 नए मामले आए मामले, 34 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:30 IST

Open in App

भोपाल, 10 जून मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 420 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,87,175 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में 34 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,475 हो गयी है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से आठ जिलों शहडोल, दमोह, पन्ना, मंडला, हरदा, अलीराजपुर, आगर मालवा एवं भिण्ड में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 129 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल

में 107 एवं जबलपुर में 37 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,87,175 संक्रमितों में से अब तक 7,72,375 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 6,325 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,132 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'