लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कर्नाटक में 406 और तेलंगाना में 162 नए मामले

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:04 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, 10 अक्टूबर कोविड-19 के कर्नाटक में 406 और तेलंगाना में 162 नए मामले सामने आए हैं। दोनों ही राज्यों की की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

कर्नाटक में रविवार को संक्रमण के 406 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,81,027 हो गई। वहीं इस अवधि में 10 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,885 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 637 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,32,959 हो गई। वहीं 10,154 मरीजों का उपचार चल रहा है। बेंगलुरु अर्बन से सबसे ज्यादा 156 मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई।

तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.67 लाख हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,930 हो गई।

यहां अब 4,235 मरीजों का उपचार चल रहा है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से सबसे ज्यादा 55 मामले सामने आए। इसके बाद नलगोंडा और रंगारेड्डी से 11-11 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 214 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,59,722 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग