लाइव न्यूज़ :

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित होंगी 4800 सीटें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 13, 2019 08:01 IST

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मोहम्मद जावेद, पिनाकी मिश्रा, अधीर रंजन चौधरी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद 92 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला हुआ

Open in App
ठळक मुद्देहर्षवर्धन ने कहा कि करीब 4800 सीटें आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों के लिए तय हुई हैं. सरकार विभिन्न स्तरों पर कैंसर अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि देश के मेडिकल कॉलेजों में इस साल से करीब 4800 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी.

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मोहम्मद जावेद, पिनाकी मिश्रा, अधीर रंजन चौधरी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद 92 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला हुआ और कई मेडिकल कॉलेज खुल भी चुके हैं. पिछले तीन वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 15000 की बढ़ोत्तरी हुई है.

यह पूछे जाने पर कि क्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिले आरक्षण के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में सीटें तय हुई हैं तो हर्षवर्धन ने कहा कि करीब 4800 सीटें आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों के लिए तय हुई हैं. एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न स्तरों पर कैंसर अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है.

कैंसर से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है जिस पर आगे सदन में चर्चा कराई जाएगी.

देश में 19.47 लाख डॉक्टर  

सरकार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में इस मार्च के आखिर तक एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के कुल 19.47 लाख डॉक्टर हैं.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शून्यकाल के दौरान कहा कि राज्य चिकित्सा परिषदों/भारतीय चिकित्सा परिषद के 1159309 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा कि सेवा में उपलब्ध एलोपैथी डॉक्टरों की संख्या 9.27 लाख होने का अनुमान है. मंत्री ने कहा कि देश की सभी प्रमुख चिकित्सा विधाओं के चिकित्सकों की कुल संख्या 1947309 है. 

टॅग्स :संसद बजट सत्रआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह