लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 39,472 नये मामले

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 4,20,551 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 रह गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शनिवार को कुल 17,18,756 जांचें की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए अब तक की गई जांचों की संख्या 45,62,89,567 हो गई है।

दैनिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत दर्ज की गई। यह दर 34 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों में बताया गया कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,43,138 हो गई है जबिक इससे मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 टीके की अब तक 43.31 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में जिन 535 मरीजों की मौत हुई है उनमें से सर्वाधिक 224 महाराष्ट्र से और 98 केरल से थे।

देश में अब तक 4,20,551 मरीजों की इस बीमारी के चलते मौत हुई है जिनमें 1,31,429, कर्नाटक में 36,352, तमिलनाडु में 33,889, दिल्ली में 25,041, उत्तर प्रदेश में 22,749 और पश्चिम बंगाल में 18,064 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर