लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 38,772 नए मामले, कुल मामले 94.31 लाख के पार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर भारत में इस महीने सातवीं बार एक दिन में कोविड-19 के 40,000 से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94.31 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए। वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो गई।

उसने बताया कि देश में कुल 88,47,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.81 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार 20वें दिन भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,46,952 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.74 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 नवम्बर तक 14,03,79,976 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,76,173 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 443 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 85, दिल्ली के 68 , पश्चिम बंगाल के 54, केरल के 27, हरियाणा के 26 और उत्तर प्रदेश के 24 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,37,139 लोगों की मौत वायरस से हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र के 47,071, कर्नाटक के 11,765, तमिलनाडु के 11,703, दिल्ली के 9,066, पश्चिम बंगाल के 8,376 , उत्तर पद्रेश के 7,742, आंध्र प्रदेश के 6,988, पंजाब के 4,780, गुजरात के 3,969 और मध्य प्रदेश के 3,250 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?