लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 370 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:46 IST

Open in App

ईटानगर, दो जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 370 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 27,642 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण से एक महिला की मंगलवार को मौत होने के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 116 हो गई है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 81 मामले सामने आए हैं। इसके बाद लोअर सुबनसिरी में 32, लोअर दिबांग वैली और चांगलांग में 30-30 मामले, नामसाई में 25, तवांग और वेस्ट कामेंग में 23-23 मामले, अंजॉ में 21, ईस्ट सियांग में 17, अपर सुबनसिरी में 14, दिबांग वैली में 13, ईस्ट कामेंग में 12 और लोहित में 11 मामले सामने आए।

एसएसओ ने बताया कि पापुमपारे में नौ नये मामले, तिरप और लेपरदा में छह-छह, अपर सियांग और लोअर सियांग में पांच-पांच, लोंगडिंग और पक्के केसांग में तीन-तीन मामले और कुरुंग कुमे जिले में एक मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 345 का रैपिड एंटीजन जांचों से, 15 का आरटी-पीसीआर और 10 का ट्रूनैट प्रक्रिया से पता चला है। साथ ही उन्होंने बताया कि 116 लोगों में कोविड-19 के लक्षण थे।

अरुणाचल प्रदेश में अब 3,772 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है।

मंगलवार को कम से कम 352 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 23,754 हो गई है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 85.93 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों की दर 13.64 प्रतिशत है और संक्रमण की दर 5.67 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 5,92,424 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 6,519 की मंगलवार को जांच की गई।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक कुल 3,44,890 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?