लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज की मस्जिद में 7 विदेशी समेत मिले 37 लोग, इनमें से 7 निजामुद्दीन मरकज में हुए थे शामिल

By भाषा | Updated: April 1, 2020 12:36 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बल और डॉक्टरों की टीम ने शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 37 लोगों को ठहरे हुए पाया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच प्रयागराज के शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 37 लोग मिले हैं।9 लोग ऐसे हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात में शामिल हुए थे।

प्रयागराज। कोरोना वायरस के कारण देश भर में जारी बंद के बीच मंगलवार को काटजू रोड स्थित शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 37 लोग मिले हैं जिनमें इंडोनेशिया के सात नागरिक भी शामिल है। इन्हें जार्ज टाउन स्थित कमला भवन में पृथक रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शेख अब्दुल्ला मस्जिद में स्थित मुसाफिरखाना में ये लोग 22 मार्च से ठहरे थे जिसमें से 9 लोग ऐसे हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल लोग ट्रेन से 22 मार्च को प्रयागराज आए और इस मस्जिद में ठहरे। मस्जिद के प्रबंधक ने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी, इसलिए मस्जिद के प्रबंधक वसीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि मरकज में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने का खुलासा होने और इनमें प्रयागराज के लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एडीएम (शहर) अशोक कनौजिया सहित कई अधिकारी पुलिस बल और डॉक्टरों की टीम के साथ शेख अब्दुल्ला मस्जिद पहुंचे जहां इन 37 लोगों को ठहरे हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों में केरल और पश्चिम बंगाल से एक-एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने ऐहतिहात के तौर पर अन्य धार्मिक स्थल, धर्मशाला और होटलों में भी तलाशी शुरू कर दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रयागराजइलाहाबादनिज़ामुद्दिनसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया