लाइव न्यूज़ :

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 37 जवानों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, अब तक 90 जवान हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 19:48 IST

दिल्ली में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 37 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद आईटीबीपी के कुल 90 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का संक्रमण भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में भी बढ़ता जा रहा है।अब तक आईटीबीपी के 90 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।आईटीबीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 37 जवानो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में भी बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को आईटीबीपी के 37 जवान कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की संख्या 90 हो गई।

आईटीबीपी ने बताया, "दिल्ली में तैनात 37 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कर्मियों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का सकारात्मक परीक्षण किया गया है। आईटीबीपी में संक्रमित कर्मियों की कुल संख्या अब 90 हो गई है।"

पुलिस और अर्धसैनिक बलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एसओपी पालन करने के कड़ाई से निर्देश दिए हैं। कोरना संक्रमण की चपेट में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबी, सीआईएसएफ और एससबी के जावान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

देशभर में करीब 53 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 15266 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 35902 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :आईटीबीपीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत