ओडिशा में कोविड-19 के 3,631 नये मामले, 39 लोगों की मौत

By भाषा | Published: June 17, 2021 03:18 PM2021-06-17T15:18:26+5:302021-06-17T15:18:26+5:30

3,631 new cases of Kovid-19 in Odisha, 39 people died | ओडिशा में कोविड-19 के 3,631 नये मामले, 39 लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,631 नये मामले, 39 लोगों की मौत

भुवनेश्वर, 17 जून ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,631 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,66,692 हो गई। वहीं 39 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,471 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण दर के कम होने के मद्देनजर लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में ढील दी गयी है। संक्रमण की दर घटकर 5.72 प्रतिशत हो गयी है। जिन जिलों में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से नीचे है, वहां अधिक छूट दी गयी है। 17 जिलों में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे के बीच आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। जबकि शेष अन्य 13 जिलों में दुकानों को दोपहर एक बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गयी है।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 45,809 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में पृथकवास केंद्रों से 2,069 नये मामले सामने आए हैं, जबकि शेष स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 506 नये मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। राज्य में अब तक 8,17,359 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच, गंजाम, रायगढ़ और कोरापुट जिले में सीरो सर्वेक्षण की शुरुआत की गयी है। इस सर्वेक्षण में लोगों में कोविड-19 के खिलाफ विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,631 new cases of Kovid-19 in Odisha, 39 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे