दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ सूची में 36,130 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

By भाषा | Published: October 9, 2021 10:01 AM2021-10-09T10:01:11+5:302021-10-09T10:01:11+5:30

36,130 students admitted in Delhi University's first cut off list | दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ सूची में 36,130 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ सूची में 36,130 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जारी पहली कटऑफ सूची के तहत 36,130 विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय के कॉलेजों में आधी से कुछ ज्यादा सीटें भर चुकी हैं।

विश्वविद्यालय को एक अक्टूबर को घोषित पहली कट ऑफ सूची के तहत 60,904 आवेदन मिले थे। आठ कॉलेजों ने पहली सूची में 10 पाठ्यक्रमों के लिए अपना कट ऑफ 100 फीसदी रखा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस सूची के लिए दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर खत्म हो गई और भुगतान के लिए भी यह अंतिम तारीख थी। इस समय तक 36,130 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी थी।

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय के कॉलेजों में 70,000 सीट हैं। विश्वविद्यालय की दूसरी कट ऑफ सूची शनिवार को जारी होगी और प्राचार्यों ने कट ऑफ अंक में सिर्फ 0.5 से एक फीसदी तक की कमी की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 36,130 students admitted in Delhi University's first cut off list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे