लाइव न्यूज़ :

तजाकिस्तान में फंसे झारखंड के 36 मजदूर, लाइन बिछाने के लिए ले गई कंपनी ने रख लिया पासपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 07:35 IST

हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मजदूरों के फंसे होने की शिकायत मिली है और उनको यथा शीघ्र लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देफंसे हुए मजदूर सोशल मीडिया के जरिये अपने परिवार से संवाद कर रहे हैं।कंपनी पारेषण लाइन बिछाने के लिए उन्हें ले गई थी और उनका पासपोर्ट रख लिया है।

हजारीबागःझारखंड राज्य के कम से कम 36 मजदूर पिछले दो महीने से मध्य एशियाई देश तजाकिस्तान में फंसे हुए हैं और उन्होंने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूर सोशल मीडिया के जरिये अपने परिवार से संवाद कर रहे हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी पारेषण लाइन बिछाने के लिए उन्हें ले गई थी और उनका पासपोर्ट रख लिया है।

उन्होंने बताया कि मजदूरों का आरोप है कि उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और उनके पास रुपये बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया फंसे हुए मजदूर पिछले साल 19 दिसंबर को तजाकिस्तान गए थे और भारत में काम करने वाली कंपनी के एजेंटों ने उन्हें अच्छी तनख्वाह देने का वादा किया था।

हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मजदूरों के फंसे होने की शिकायत मिली है और उनको यथा शीघ्र लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :हजारीबागझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम