हिंसाग्रस्त मणिपुर से 3,583 लोग भागकर मिजोरम गए, 934 लोगों ने आइजोल जिले में ली शरण

By भाषा | Published: May 11, 2023 12:53 PM2023-05-11T12:53:02+5:302023-05-11T12:54:54+5:30

णिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासियों द्वारा तीन मई को मणिपुर के दस पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद हिंसक झड़पें हुई थी।

3,583 people fled violence-hit Manipur to Mizoram | हिंसाग्रस्त मणिपुर से 3,583 लोग भागकर मिजोरम गए, 934 लोगों ने आइजोल जिले में ली शरण

प्रतिकात्मक तस्वीर।

Highlightsराज्य के अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम पर पहले से ही म्यांमार और बांग्लादेश से आए 30,000 से अधिक शरणार्थियों का बोझ है। मणिपुर से भागे लोगों में से कुल 1,351 लोगों ने कोलासिब जिले में, 1,214 लोगों ने सैतुअल जिले में शरण ली है।

आइजोल, 11 मई (भाषा) पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले सप्ताह जातीय हिंसा भड़कने के बाद कुल 3,583 लोग भागकर पड़ोसी राज्य मिजोरम जा चुके हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को मिजोरम के छह जिलों में अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है, जबकि कई लोगों को उनके रिश्तेदारों ने आश्रय दिया है।

एक बयान के मुताबिक, मणिपुर से भागे लोगों में से कुल 1,351 लोगों ने कोलासिब जिले में, 1,214 लोगों ने सैतुअल जिले में और 934 लोगों ने आइजोल जिले में शरण ली है जबकि शेष 84 लोगों ने चम्फाई, सेरछिप और ख्वाजोल जिलों में शरण ली है।

राज्य के अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम पर पहले से ही म्यांमार और बांग्लादेश से आए 30,000 से अधिक शरणार्थियों का बोझ है। गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासियों द्वारा तीन मई को मणिपुर के दस पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद हिंसक झड़पें हुई थी।

इससे पूर्व, आरक्षित वन भूमि से कुकी ग्रामीणों को बेदखल करने पर उत्पन्न तनाव के चलते झड़पें हुईं, जिसके कारण कई छोटे-छोटे प्रदर्शन हुए। मणिपुर की कुल आबादी में मेइती समुदाय की 53 प्रतिशत हिस्सेदारी होने का अनुमान है। इस समुदाय के लोग मुख्यत: इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी सहित अन्य आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत के करीब है तथा वे मुख्यत: इंफाल घाटी के आसपास स्थित पहाड़ी जिलों में रहते हैं। 

Web Title: 3,583 people fled violence-hit Manipur to Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे