लाइव न्यूज़ :

बिहार से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल 35 लोगों का पुलिस ने पता लगा लिया है: DGP गुप्तेश्वर पांडेय

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 13:47 IST

पिछले दिनों निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लॉकडाउन से पहले यहां से देश के अलग-अलग हिस्से में कई लोग गए थे। बिहार आने वाले जमाती लोगों के बारे में पुलिस पता कर रही है, जिससे कि उनका इलाज सही समय पर हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के ही भोजपुर जिले में एक कोरोना वायरस संदिग्ध की बृहस्पतिवार शाम मौत होने के बाद इस रोग से प्रदेश में अब तक मौत के दो मामले सामने आए हैं।बिहार में इस रोग के 29 पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार से दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 57 में से 35 लोगों के बारे में पुलिस ने पता कर लिया है। बाकी लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लॉकडाउन से पहले यहां से देश के अलग-अलग हिस्से में कई लोग गए थे। 

ऐसे में संदेह है कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए विदेशी लोगों के संपर्क में आने की वजह से यह लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हों। यही वजह है कि पुलिस इन लोगों का पता कर उनके समुचित इलाज व उनके संपर्क में आने से दूसरे लोगों को बचाने के लिए व संक्रमण रोकने के लिए लगातार इन लोगों का पता लगा रही है। 

इसके अलावा, बता दें कि बिहार के ही भोजपुर जिले में एक कोरोना वायरस संदिग्ध की बृहस्पतिवार शाम मौत होने के बाद इस रोग से प्रदेश में अब तक मौत के दो मामले सामने आए हैं। इससे पहले मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

प्रदेश में इस रोग के 29 पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं। बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ रागिनी मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की कल शाम मृत्यु हो गयी जिसका नमूना जांच के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) भेजा गया था।

बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 1973 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें अब तक 1940 नमूने निगेटिव और 29 पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी थी।

कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गये थे, जिसमें से अब तक 11 कोरोना वायरस के लिहाज से पॉजिटिव पाए गए हैं । बिहार में अबतक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनापटनानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया