लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 35 और की मौत, 2,588 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 22, 2020 17:59 IST

Open in App

लखनऊ, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 35 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई तथा 2,588 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 35 और लोगों की मौत होने से प्रदेश में इस वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,559 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा छह मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मेरठ में चार तथा जालौन में तीन मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,558 नए मरीजों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि की गई।

विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा 351 नए मरीज राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा मेरठ में 283, गाजियाबाद में 189, गौतम बुद्ध नगर में 171, कानपुर नगर में 118, प्रयागराज में 110 तथा वाराणसी में 102 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।

प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 23,806 है, जिनमें से 10,902 गृह पृथकवास में हैं जबकि 2,356 निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि बाकी मरीजों का इस समय प्रदेश सरकार की एल-1, एल-2 और एल-3 श्रेणी के चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज चल रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक कुल 4,95,415 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जिसकी वजह से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 94.04 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,75,128 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार अब तक प्रदेश में कुल 1,79,85,811 नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में प्रदेश जांच किए जा रहे नमूनों में से संक्रमित होने की औसत दर 1.6 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इस माह में जिन जनपदों में सबसे ज्यादा संक्रमण दर देखी जा रही है, वे गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया