लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,464 नये मामले, 35 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:52 IST

Open in App

अमरावती, दो जुलाई आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,464 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,96,818 हो गयी, जबकि 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,779 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 4,284 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,46,716 हो गयी।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 37,323 हो गयी। पूर्वी गोदावरी जिले में 667, चित्तूर में 597 ,पश्चिम गोदावरी जिले में 397, प्रकाशम में 349 और एसपीएस नेल्लोर जिले में 262 नये मामले सामने आए। शेष आठ जिलों में प्रत्येक जिले में नये मामलों की संख्या 250 से कम रही। कुरनूल में सबसे कम 78 मामले सामने आए।

चित्तूर और प्रकाशम जिलों में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई, पूर्वी गोदावरी और गुंटूर में चार-चार, कृष्णा और श्रीकाकुलम में तीन-तीन जबकि अनंतपुरमू, एसपीएस नेल्लोर, विशाखापत्तनम और विजयनगरम में कोविड-19 के कारण दो-दो लोगों की मौत हुई। वहीं, कडप्पा, कुरनूल और पश्चिम गोदावरी में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'