लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 344 नए मामले

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:11 IST

Open in App

ईटानगर, 30 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 344 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,571 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या 168 हो गई। राज्य में अभी 2,687 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 32,716 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 84, कुरंग कुमे में 62, ईस्ट सियांग तथा अपर सुबनसिरी में 29-29, चांगलांग में 19, लोहित में 16, पापुमपरे में 13 तथा त्वांग में 12 मामले सामने आए थे। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.97 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 7.01 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 7,61,108 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5,86,306 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'