लाइव न्यूज़ :

भारत में तेजी से बढ़े कोरोना वायरस के मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 13586 केस और 336 मौतें

By निखिल वर्मा | Updated: June 19, 2020 10:37 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 85 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से चार लाख 56 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली केसों की संख्या 50 हजार पहुंच गई है जबकि इससे 1969 लोगों की मौत हुई हैतमिलनाडु में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 52 हजार पार हो गई है, यहां 625 लोगों ने दम तोड़ा हैभारत में अब तक 2 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 13,586 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,80,532 पर पहुंच गई है वहीं मरने वालों की संख्या 12573 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में गुरुवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 336 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 163248 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 204711 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी तक हुई कुल 12,573 मौतों में से 5751 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जिसके बाद दिल्ली में 1969 मौतें हुईं, जबकि गुजरात में 1591 मौतें हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 486, पश्चिम बंगाल में 518, उत्तर प्रदेश में 465, तमिलनाडु में 625, राजस्थान में 323 और तेलंगाना में 195 मौतें हुई हैं।

मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 92, कर्नाटक में 1114 और पंजाब में 83 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 44 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 134, केरल में 21, उत्तराखंड में 26, ओडिशा में 11 और झारखंड में 11 लोगों की मौत हुई हैं। 

छत्तीसगढ़ में दस व  हिमाचल प्रदेशम में आठ और असम में नौ मौतें हुई हैं। पुडुचेरी में सात, चंडीगढ़ में छह जबकि मेघालय और लद्दाख में एक -एक मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह में जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 1,20,504 मामले हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 52,334 मामले, दिल्ली में 49979 मामले, गुजरात में 25601, राजस्थान में 13,857, उत्तर प्रदेश में 15,181, पश्चिम बंगाल में 12,735 और मध्य प्रदेश में 11426 मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया