लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 3,23,144 नए मामले, 2,771 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में बताया है कि संक्रमण से 2,771 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है और यह संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,56,209 हो गयी है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.12 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 रोगियों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी। देश में 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से अधिक हो गयी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 26 अप्रैल तक 28,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,58,700 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में 524 मरीजों की, दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छत्तीसगढ़ में 226, कर्नाटक में 201, गुजरात में 158 और झारखंड में 124 मरीजों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक 1,97,894 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 65,284 मरीजों की, दिल्ली में 14,628, कर्नाटक में 14,627 , तमिलनाडु में 13,651, उत्तर प्रदेश में 11,414 , पश्चिम बंगाल में 11,009 पंजाब में 8530, आंध्र प्रदेश में 7736 और छत्तीसगढ़ में 7536 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत कोविड-19 के अलावा विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब