लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 32,097 नये मामले, 188 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:35 IST

Open in App

केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 32,097 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गयी जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,74,307 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.41 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,19,01,842 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 21,634 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 38,60,248 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,40,186 हो गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक त्रिशूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 4,334 नये मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,768, कोझिकोड में 3,531, पलक्कड़ में 2,998, कोल्लम में 2,908, मलप्पुरम में 2,664, तिरुवनंतपुरम में 2,440, कोट्टयम में 2,121, अलाप्पुझा में 1,709, कन्नूर में 1,626, पथानमथिट्टा में 1,267, इदुक्की में 1,164 और वायनाड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,012 नये मामले सामने आए। केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 5,68,087 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,282 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'