ओडिशा के कालाहांडी में मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, 1 CRPF अधिकारी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 9, 2023 01:25 PM2023-05-09T13:25:09+5:302023-05-09T13:28:05+5:30

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है। 

3 Maoists killed, policeman injured in firing in Odisha's Kalahandi | ओडिशा के कालाहांडी में मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, 1 CRPF अधिकारी घायल

प्रतिकात्मक तस्वीर।

Highlightsएक अधिकारी ने बताया कि तीन माओवादियों को मार गिराया गया है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी घायल हुआ है।

भवानीपटनाः ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक जंगल में पुलिस ने गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन माओवादियों को मार गिराया और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को  बताया कि घटना सुबह हुई, जब इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील के. बंसल ने बताया, ‘‘तीन माओवादियों को मार गिराया गया है और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक का एक अधिकारी गोलीबारी में घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत मदनपुर रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए बलांगीर जिले के भीमा भोई अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डीजीपी ने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल जिलों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों में तलाश अभियान अब भी जारी है। 

हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों पर हुए हमले को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल को माओवादियों द्वारा कथित तौर पर किए गए एक आईईडी हमले में कुल 10 डीआरजी जवानों और एक नागरिक चालक की जान चली गई थी।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: 3 Maoists killed, policeman injured in firing in Odisha's Kalahandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे