लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पूरी ताकत लगाकर 3 युवकों ने कुत्ते को लगाई फांसी, दम निकलने तक डॉगी को रस्सी पर झुलाते रहे आरोपी

By आजाद खान | Updated: November 14, 2022 15:49 IST

दावा किया जा रहा है कि कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया था इस कारण उसे मारा जा रहा है। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद इन युवकों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ युवकों द्वारा एक कुत्ते को फांसी लगाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुत्ते को तब तक फांसी देते हुए देखा गया है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। घटना के सामने आने के बाद इन युवकों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीन लोग एक कुत्ते को बेरहमी से जान से मारते हुए दिख रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खबू वायरल हो रहा है जिसमें कुत्ते को फांसी लगाते हुए देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना तीन महीने पुराना है और इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से थाने में बुलाकर पूछताछ भी की है। यह वीडियो तब सामने आया है जब नोएडा ऑथिरिटी ने पालतु जानवर रखने वाले मालिकों को उनके जानवारों द्वारा किसी को काट लेने पर जुर्माना लगाने की बात कही है। 

वीडियो में क्या दिखा

इस छोटे से वीडियो क्लिप में यह देखने को मिला है कि तीन युवक एक कुत्ते को फांसी पर लटका कर उसकी जान लेने की कोशिश कर रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि दो युवक दो ओर से पूरी जान लगाकर कुत्ते को मारने की कोशिश कर रहे है। 

यही नहीं वीडियो में एक और युवक भी दिख रहा है जो बाकि लोगों से घटना के दौरान बात कर रहा है। वीडियो के शुरूआत में ही देखा गया है कि दोनों युवक पूरी ताकत लगाकर कुत्ते को फांसी दे रहे है और जब तक वह मर नहीं जाता है, वे लोग रस्सी नहीं छोड़ रहे है। 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव का है जहां एक कुत्ता को फांसी पर लटका कर उसकी जान ली गई है। दावा किया जा रहा है कि कुत्ते ने कई लोगों को काटा था इस कारण उसे आरोपियों द्वारा मारा गया है। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाई थी और उससे घटना को लेकर पूछताछ भी की थी। हालांकि वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर युवकों की जमकर आलोचना भी की है और कई यूजर्स ने इस तरीके से कुत्ते की जान लेने पर सवाल भी उठाया है। 

टॅग्स :गाजियाबादक्राइमPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत