लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 3 दिन के नवजात को हुआ कोरोना वायरस, अस्पताल पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2020 14:56 IST

मुंबई में चेंबुर अस्पताल में 26 मार्च को जन्मे एक नवजात और उसकी मां को कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में महिला के परिजनों ने चेंबुर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई: कोरोना वायरस के मरीज द्वारा खाली किए गए बेड पर महिला को नवजात संग शिफ्ट करना पड़ा महंगामां और बच्चे का कस्तुरबा अस्पताल में बने नोडल सेंटर में हो रहा है इलाज।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के चेंबुर अस्पताल में एक 26 वर्षीय महिला अपने 3 दिन के नवजात बच्चे के साथ कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उसे पहले तो कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन फिर उसे बच्चे के साथ कस्तुरबा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि चेंबुर अस्पताल की लापरवाही की वजह से महिला और उसके बच्चे को कोविड-19 (COVID-19) ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिलहाल, आगे के इलाज के लिए दोनों को कस्तुरबा अस्पताल शिफ्ट किया गया है क्योंकि यहां कोरोना के मामलों से निपटने के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 26 मार्च को महिला ने चेंबुर अस्पताल में अपने बच्चे को डिलीवर किया था। इसके बाद उसे नवजात के साथ उस बेड पर शिफ्ट किया गया, जिसपर पहले कोरोना संक्रमित मरीज को रखा गया था। महिला के परिजनों के इस आरोप के बाद महिला को बच्चे के साथ पहले तो कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर फिर उसे कस्तुरबा अस्पताल में बने नोडल सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। 

परिजनों का आरोप है कि जब यह बात उन्हें पता चली तब डॉक्टरों ने उन्हें महिला और बच्चे की कोरोना वायरस जांच करवाने को कहा। ऐसे में परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में जच्चा को भर्ती कराया गया, तब उनसे किसी तरह की जांच कराने नहीं कहा गया था। इसके अलावा न ही डॉक्टरों ने खुद इसकी जांच की। फ़िलहाल, अब जच्चे और बच्चे को कस्तूरबा अस्पताल में रखा गया है।

टॅग्स :मुंबईकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत