लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 290 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 30,983 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:24 IST

Open in App

लखनऊ, दो मई उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 290 मरीजों की मौत हो गई और 30,983 नये मरीज पाए गये।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 290 संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नये मरीज पाये जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।

प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब नये संक्रमितों की तुलना में उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 10,04,447 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इलाजरात मरीजों की संख्या कम हुई है और इस समय कुल 2,95,752 मरीज इलाजरत हैं। शनिवार को राज्‍य में इलाजरत मरीजों की संख्या 3,01,833 थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्‍य में अब तक सबसे ज्यादा 2.97 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 4.13 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,342 नये संक्रमित मिले और 25 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में वाराणसी में 1,610, गौतमबुद्धनगर में 1,571, कानपुर नगर में 1,357, सहारनपुर में 1,089, गाजियाबाद में 1,085 और मेरठ में 1,033 नये संक्रमित मिले हैं। कानपुर नगर में 21, गाजियाबाद में 20, झांसी में 18, वाराणसी में 16, प्रयागराज में 14, आगरा में 13, गौतमबुद्ध नगर में 12 और मरीजों की मौत हो गई।

प्रसाद ने बताया कि राज्‍य में कोविड-19 टीके की अब तक 1.27 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि चार मई से प्रदेश के सभी गांवों में कोविड नमूनों की जांच के लिए अभियान शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'