लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में देरी, ऐसे चेक करें लिस्ट, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 9, 2023 09:19 IST

सर्द मौसम की स्थिति ने दिल्ली सरकार को सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रहने की सलाह जारी करने के लिए प्रेरित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई।कोहरे की आड़ में हैजर्ड लाइटें जलकर धीमी गति से वाहन गुजरते देखे गए।

नई सिल्ली: देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में सोमवार को कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छायी रही और दृश्यता घटने के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन में भी देरी हुई। कई कस्बों और शहरों में तापमान में गिरावट के साथ क्षेत्र में भीषण शीत लहर चली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दृश्यता घटने की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। 

एएनआई द्वारा जारी सूची के अनुसार, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई। कोहरे की आड़ में हैजर्ड लाइटें जलकर धीमी गति से वाहन गुजरते देखे गए। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने तड़के कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। पता चला है कि करीब 40 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डेटा ने पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति की ओर इशारा किया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कल देर रात पंजाब के बठिंडा में दृश्यता 'शून्य' दर्ज की गई। आईएमडी ने आज सुबह कोहरे की एक उपग्रह तस्वीर ट्वीट की, जो पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है, जिसमें हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।

मौसम कार्यालय ने शनिवार को भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में शीतलहर के बीच घने कोहरे की स्थिति आई है। दिल्ली में रविवार को तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले एक दशक में दूसरा सबसे कम तापमान था। 

टॅग्स :कोहराविंटरदिल्लीRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर