लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर हुए 426

By भाषा | Updated: May 27, 2020 00:48 IST

झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर कुल मामले बढ़कर 426 हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार संक्रमित पाये गये लोगों में भी अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं।राज्य के 426 संक्रमितों में से अब तक 175 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है।

रांची: झारखंड में लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने का क्रम जारी है और पिछले चौबीस घंटे में कुल 29 नये मामले सामने आने से राज्य में कुल मामले बढ़कर 426 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की आज जारी कोरोना वायरस रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर कुल मामले बढ़कर 426 हो गए।

कल देर शाम तक राज्य में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 397 बतायी गयी थी। हालांकि देर रात 11 अन्य संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 408 तक पहुंच गयी थी। आज देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 426 संक्रमितों में से 252 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।

आज संक्रमित पाये गये लोगों में भी अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। राज्य के 426 संक्रमितों में से अब तक 175 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 247 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

आज सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल 1662 नमूनों की जांच हुई जिनमें 14 संक्रमित पाये गये। निजी प्रयोगशालाओं में 238 नमूनों की जांच में चार लोग संक्रमित पाये गये।  

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह