लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उप्र में 29 और लोगों की मौत : संक्रमण के 2390 नए मामले

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:57 IST

Open in App

लखनऊ, 18 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गई तथा 2390 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7441 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2390 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 2529 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 21954 कोविड-19 संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में इस संक्रमण से उबरने की दर 94.31% हो गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की एक नयी लहर आने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार की सभी लोगों से अपील है कि वे सावधान रहें।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 121362 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 73 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में लक्षित वर्गों से नमूने लेने का दूसरा चरण 19 नवंबर से शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा।

प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत शहरी मलिन बस्तियों, अस्थाई कारागारों, बाल सुधार गृहों, वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, रेहड़ी वालों तथा शिक्षकों के नमूने लेकर उनकी जांच की जाएगी।

इस अभियान का पहला चरण 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम