लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 286 नए मामले

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आए तथा दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां संक्रमण की दर 0.31 फीसदी है।

इससे पहले, शनिवार को संक्रमण के 321 नए मामले सामने आए थे जो करीब डेढ़ माह में एक दिन में सामने आने वाले सर्वाधिक मामले थे। इस दिन एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दो संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,921 पर पहुंच गई है।

राजधानी में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1,803 लोगों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को 91,614 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या 937 है तथा अब तक 6.28 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'