लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी समेत 28 CBI अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

By भाषा | Updated: January 26, 2020 01:00 IST

अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले डिप्टी एसपी रामास्वामी पार्थसारथी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के घर की दीवारों को फांद कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारी सहित 28 सीबीआई अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। पार्थसारथी ने ही चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक धीरेंद्र शंकर शुक्ला को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के घर की दीवारों को फांद कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारी सहित 28 सीबीआई अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले डिप्टी एसपी रामास्वामी पार्थसारथी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पार्थसारथी ने ही चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक धीरेंद्र शंकर शुक्ला को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।

उन्होंने मुंबई के पत्रकार जे डे की हत्या की सफलतापूर्वक जांच की और संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय नागरिक रोशन अंसारी को भारत लाने वाली टीम का नेतृत्व किया।

उन्होंने गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों से जुड़े मामले की भी जांच की थी। विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में बिनय कुमार, मनोज वर्मा, निर्भय कुमार, रवि नारायण त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, नितेश कुमार, बरुण कुमार सरकार, नारायण चंद्र साहू, नंद किशोर, नूर अली शेख और रोहिताश कुमार धिनवा शामिल हैं।

टॅग्स :सीबीआईआईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर