तमिलनाडु के 27 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 11, 2018 06:12 AM2018-08-11T06:12:32+5:302018-08-11T06:14:21+5:30

श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों की चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

27 fisherman arrested by srilankan navy | तमिलनाडु के 27 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के 27 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 अगस्त: श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले 27 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक कुमारसेन ने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों की चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

उन्होंने विभाग को मिली सूचना के आधार पर बताया कि मछुआरे गलती से कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया हो। पिछले साल दिसंबर में श्रीलंकई नौसेना ने डेल्फट आइसलैंड के पास 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कांकेन्थुराई नौसेना शिविर में ले गए और  भारतीय मछुआरों की 5 नावों को भी जब्त कर लिया है। हाल-फिलहाल भी श्रीलंका नौसेना तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: 27 fisherman arrested by srilankan navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे