लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 264, ओडिशा में 288 नए मामले

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:34 IST

Open in App

अमरावती / भुवनेश्वर, 24 नवंबर आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 264 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,71,831 हो गई। इसके अलावा एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,430 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार राज्य में 247 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 20,55,226 तक पहुंच गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,175 है।

वहीं, ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,47,674 तक पहुंच गई है। नए मरीजों में से 53 मरीज शून्य से 18 साल की उम्र के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 8,399 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,221 है। 10.37 लाख लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2.34 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। कोविड-19 रोधी टीकों की 2.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, संबलपुर में एक स्वास्थ्य संस्थान एवं अस्पताल 'विमसार' में एमबीबीएस के कम से कम 34 छात्र बीते कुछ दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 'विमसार' से से 22 मामले सामने आए, लेकिन बाद में संक्रमितों की कुल संख्या 34 पाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस