लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कर्नाटक के 250 तीर्थयात्री फंसे, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू करना मुश्किल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 3, 2018 05:41 IST

नेपाल में भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के करीब 250 तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

 नई दिल्ली, 3 जुलाई। नेपाल में भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के करीब 250 तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्नाटक के सीएमओ ने इस मामले में बताया कि, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास मानसवरोर यात्रा करने गए इन यात्रियों को निकालने के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों को देख रहा है। हालांकि खराब मौसम के चलते उन्हें रेस्क्यू करना संभव नहीं है। हेलीकॉप्टर की की संभावना देख रहे हैं।कर्नाटक सीएमओ ने बताया कि नेपालगंज और सिमिकोट में दूतावास के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से सभी फंसे तीर्थयात्रियों के संपर्क में हैं और रहने के लिए उनके लिए सभी संभव मदद कर रहे हैं। उनके लिए खाने पीने उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। 

नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। 

राज्य आपात अभियान केंद्र , राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गये हैं। 

अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे लोग सुरक्षित हैं और वे लोग उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के रेजिडेंट आयुक्त को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिशीघ्र हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :कर्नाटकनेपालमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे