लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 243 नए मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:03 IST

Open in App

देहरादून, 16 नवंबर उत्तराखंड में सोमवार को 243 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि नौ अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 243 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68,458 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 107 देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 24, पौड़ी गढ़वाल में 21 और हरिद्वार में 18 मरीज सामने आए ।

सोमवार को प्रदेश में नौ और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1116 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में सोमवार को 441 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 62,555 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4184 है ।

प्रदेश में कोविड- 19 के 603 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस