लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 24,296 नये मामले, 173 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:46 IST

Open in App

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 24,296 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गयी जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में 26 मई के बाद यह दूसरी बार है जब एक दिन सामने आये संक्रमण के नये मामलों की संख्या 24 हजार से अधिक रही है। 26 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नये मामले सामने आए थे। राज्य में 29 मई के बाद 27 जुलाई को संक्रमण के नये मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक रही थी जब 22,129 नये मामले सामने आए थे। इसके बाद से केरल में लगातार प्रति दिन नये मामलों की संख्या 20 हजार के आस-पास ही रह रही है। विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,349 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 36,72,357 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,59,335 हो गयी है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,34,706 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.04 प्रतिशत हो गयी है। केरल में अब तक 3,04,53,773 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक एर्नाकुलम में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,149 नये मरीज सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 3,046, कोझिकोड में 2,875, मलाप्पुरम में 2,778, पलक्कड में 2,212, कोल्लम में 1,762, कोट्टायम में 1,474, तिरुवनंतपुरम में 1,435, कन्नूर में 1,418, अलाप्पुझा में 1,107 और पठानमथिट्टा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,031 नये मामले सामने आए। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,67,051 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 26,039 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब