लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः जानिए, 90 में से कितने विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं दर्ज 

By भाषा | Updated: December 15, 2018 04:47 IST

रिपोर्ट के अनुसार 24 में से 13 (14 फीसदी) विधायकों के खिलाफ गंभीर किस्म के अपराध दर्ज हैं। यह रिपोर्ट उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों में से 24 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 13 के​ खिलाफ गंभीर अपराधों के मामले हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में चुने गए 90 विधायकों में से 24 विधायकों (27 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 24 में से 13 (14 फीसदी) विधायकों के खिलाफ गंभीर किस्म के अपराध दर्ज हैं। यह रिपोर्ट उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर है।

उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 68 विधायकों में से 19 (28 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है। वहीं भाजपा के चुने गए 15 विधायकों में तीन (20 फीसदी) विधायकों ने अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है। वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से दो विधायकों ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 12 विधायकों ने तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के एक विधायक ने स्वयं के खिलाफ गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार बेमेतरा सीट से कांग्रेस के विधायक आशीष छाबरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पाटन सीट से विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को अपने कार्य से रोकने और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज है। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बलौदाबाजार क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013 में हुए चुनाव के दौरान 90 में से 15 (17 फीसदी) विधायकों ने आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दी थी। इनमें से आठ विधायकों के खिलाफ गंभीर प्रकृति का अपराध दर्ज था।

इस वर्ष हुए चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर, भाजपा ने 15 सीटों पर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर तथा बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर जीत ​हासिल की है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत